IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इडियंस की बराबरी की, RCB और SRH को पीछे छोड़ा (Image Source: IANS)
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर ने जहां मुंबई इंडियंस (एमआई) की बराबरी की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा।
आईपीएल में यह छठा मौका था जब आरआर ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। जीत के साथ ही आरआर ने इस मामले में आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी और एसआरएच ने आईपीएल में 5-5 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है।
एमआई ने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।