IND vs NZ 1st T20I: क्रिकेट के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच भले ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती हो, लेकिन मैदान के बाहर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिश्ते भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच गए पहले टी20 मुकाबले के बाद देखने को मिला। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप मिचेल की बेटियों से मिलते नजर आ रहे हैं।
यह पल गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के बाद का है। मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव और डेरिल मिचेल ड्रेसिंग रूम में एक साथ दिखाई दिए। इसी दौरान कुलदीप यादव मिचेल की बेटियों से मिलते हैं और दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। वहीं मिचेल भी अपनी बेटियों के साथ मजाक मस्ती करते दिखते हैं।
कुलदीप और मिचेल का यह पल दिखाता है कि मैदानी मुकाबला अपनी जगह है, लेकिन खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और सम्मान भी उतना ही अहम है।