आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच शाम 7:30 से सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। आरआर इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान में खेलेगी।
रियान पराग की कप्तानी में आरआर ने सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम बेहद संतुलित दिखी है। आरआर 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान में एसआरएच के खिलाफ जीत हासिल कर राजस्थान अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी, साथ ही एसआरएच के खिलाफ सीजन की पहली मुलाकात में मिली हार का हिसाब भी बराबर करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद में हुए मुकाबले में एसआरएच ने आरआर को 57 रन से हराया था।
आरआर अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 40 रन से हराकर लगातार 2 हार के बाद जीत की राह पर लौटी थी।