विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन पूरी हो गई है। बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में आयोजित ऑक्शन में पांचों फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक होना है।
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। वह WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय बल्लेबाज किरन नवगिरे को 75 लाख रुपये में खरीदा।
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी अब गुजरात जायंट्स की टीम में नजर आएंगी। गुजरात ने उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से 2023 से 2025 तक जुड़ी रहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।