आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। एसआरएच को इस मुकाबले में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।
पैट कमिंस पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।"