आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जीटी की जीत में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने रबाडा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह गुजरात की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं।
जियो हॉटस्टार पर सबा करीम ने कहा, "रबाडा बेहतरीन फॉर्म में हैं और जीटी की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं। एसआरएच के खिलाफ उन्होंने अपनी ताकत का शानदार इस्तेमाल किया और पिच से अतिरिक्त बाउंस पैदा किया। वह पूरे स्पेल में शानदार दिखे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विकेट के लिए जिस तरह से उन्होंने योजना बनाई, वह देखने में बहुत बढ़िया था। कुल मिलाकर, वह बाकी बॉलर्स के लिए टोन सेट करते हैं और गेंदबाजी की योजना का नेतृत्व करते हैं। अन्य गेंदबाज उन्हें फॉलो करते हैं।"
एसआरएच के खिलाफ रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।