SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले में इतिहास रच दिया है। रबाडा यह उपलब्धि हासिल करने वाले साउथ अफ्रीका के केवल चौथे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले डेल स्टेन, मखाया एंटिनी और शॉन पोलॉक जैसे दिग्गज गेंदबाज यह कारनामा कर चुके हैं।
गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान निक मैडिनसन और मिचेल स्टार्क के विकेट हासिल किए। उन्होंने इस पारी में 12 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए और इसी प्रदर्शन के दौरान साउथ अफ्रीका की धरती पर यानी घरेलू टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। रबाडा ने यह उपलब्धि सिर्फ 38 घरेलू टेस्ट मैचों में हासिल की है और इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 20.06 का रहा है।
घरेलू टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 52 मैचों में 261 विकेट हासिल किए थे। वहीं, मखाया एंटिनी के नाम 249 विकेट दर्ज हैं, जबकि शॉन पोलॉक ने भी घरेलू टेस्ट में करीब 246 विकेट लिए थे और अब कगिसो रबाडा इस क्लब में शामिल होने वाले कुल चौथे गेंदबाज बने हैं।