भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार वापसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम के प्लेऑफ खेलने की संभावना बढ़ गई है।
जियो हॉटस्टार पर बांगड़ ने कहा, "केकेआर ने लगातार चार मैच जीते हैं। उनकी टीम का संतुलन बहुत मजबूत दिख रहा है। स्पिन आक्रमण में फिर से धार आ गई है। बल्लेबाजी में वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम बिल्कुल सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आ गई है। यह एक लंबे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मायने रखता है। सीजन की शुरुआत में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद केकेआर शीर्ष-4 में जगह बनाने की दावेदार है।"
बांगड़ ने कहा, "जो टीमें टूर्नामेंट के आखिरी दौर में अपनी लय बनाती हैं, वे अक्सर प्लेऑफ में काफी आगे तक जाती हैं। केकेआर इस समय बहुत अच्छी स्थिति में है। इसीलिए उसके प्लेऑफ खेलने की संभावना काफी बढ़ गई है।"