Mumbai: IPL 2025-LSG vs MI (Image Source: IANS)
मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले पांच मैचों में एक जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थी। लेकिन, लगातार पांच जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई ने तेजी से वापसी की है। मुंबई प्वाइंट टेबल में 6 जीत और 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनके खिलाड़ी जानते हैं कि कब मैच को खत्म करना है और रविवार को हमारे खिलाड़ियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
जसप्रीत बुमराह (4-22) और ट्रेंट बोल्ट (3-20) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव के आक्रामक अर्धशतकों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 45वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।