नामीबिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया (Image Source: IANS)
नामीबिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफ्रीका क्वालीफायर से टी20 विश्व कप में क्वालीफाई करने वाली नामीबिया पहली टीम बन गई है। नामीबिया का यह चौथा टी20 विश्व कप होगा। टी20 विश्व कप 2021, 2022 और 2024 में भी टीम ने क्वालीफाई किया था।
नामीबिया ने तंजानिया को हराकर विश्व कप में अपनी जगह पक्की की।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में तंजानिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने कप्तान गेरहॉर्ड इरासमस के 55 और जेजे स्मिट के नाबाद 61 रन की बदौलत 6 विकेट पर 174 रन बनाए थे।