Marco Jansen Bowled Nic Maddinson: एक कमबैक गेम किसी डेब्यू मैच से भी ज्यादा प्रेशर फील कराता है। इसका नज़ारा शुक्रवार, 09 अक्टूबर को डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में देखने को मिला। यहां ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन (Nic Maddinson) 33 गेंदों तक मैदान पर संघर्ष करते रहे और फिर आखिर में बिना कोई रन बनाए पेवियन लौटे। उन्होंने लगभग दस साल बाद (9 साल और 283 दिन) बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने 18 महीनों से कोई फर्स्ट क्लास मैच भी नहीं खेला है।
मार्को यानसेन ने किया बोल्ड: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 11वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर निक मैडिन्सन को फंसाया। उन्होंने तेज रफ्तार गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर निक अधूरे मन से कट शॉट खेलने गए। ऐसे में होना क्या था। वो बॉल निक के बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर लगी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
निक के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड: निक मैडिन्सन डरबन टेस्ट में 33 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हुए। इसी के साथ अब वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर सर्वाधिक गेंद खेलकर जीरो पर आउट होने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड के डैरिन मरे और जिम्बाब्वे ट्रेवर ग्रिपर मौजूद हैं।