प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से देश भर में 'नमो युवा रन मैराथन' का आयोजन किया जाएगा। गुजरात जनता पार्टी युवा मोर्चा भी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रही है।
गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कोराट ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी और राज्य के युवाओं के लिए गौरव का दिन है। पार्टी ने इस उपलक्ष्य में एक पखवाड़े का आयोजन किया है। इस दौरान सेवा, समर्पण संवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने और युवाओं को संदेश देने के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया है।"