नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को हराकर जीता खिताब (Image Source: IANS)
उत्तर प्रदेश की टीम ने 5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता।
उत्तर प्रदेश ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। इस खिताबी जीत के साथ व्हीलचेयर क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 का स्कोर बनाया था। 192 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन आखिरी में 5 रन से पीछे रह गई। हरियाणा 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई।