Advertisement
Advertisement

थीक्षाना ने विश्व कप में श्रीलंका के व्यस्त कार्यक्रम की आलोचना की

Sri Lanka ICC T20 Cricket: श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपनी टीम के व्यस्त टी20 विश्व कप कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे 'अनुचित' बताया है। वानिंदु हसरंगा की अगुवाई वाली टीम अपने चार ग्रुप चरण के मैच चार

IANS News
By IANS News June 04, 2024 • 15:16 PM
New York:South Africa and Sri Lanka ICC T20 Cricket World Cup Match
New York:South Africa and Sri Lanka ICC T20 Cricket World Cup Match (Image Source: IANS)
Advertisement
Sri Lanka ICC T20 Cricket: श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपनी टीम के व्यस्त टी20 विश्व कप कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे 'अनुचित' बताया है। वानिंदु हसरंगा की अगुवाई वाली टीम अपने चार ग्रुप चरण के मैच चार अलग-अलग वेन्यू पर खेल रही है।

स्पिनर ने बताया कि टीम होटल, जहां उन्होंने 3 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी, आयोजन स्थल से एक घंटा 40 मिनट की दूरी पर था।

इस बीच, उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उड़ानों में देरी और हवाई अड्डों पर बिताए गए लंबे घंटों से निपटना पड़ा।

Trending


श्रीलंका के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद थीक्षाना ने कहा, "हमारे लिए यह बहुत अनुचित है, हमें हर दिन (मैच के बाद) निकलना पड़ता है क्योंकि हम चार अलग-अलग स्थानों पर खेल रहे हैं। यह सही नहीं है। हमने फ्लोरिडा से, मियामी से जो फ्लाइट ली थी, हमें उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर लगभग आठ घंटे इंतजार करना पड़ा। हमें रात 8 बजे निकलना था, लेकिन हमें सुबह 5 बजे फ्लाइट मिली।"

नीदरलैंड के बाद श्रीलंका दूसरी ऐसी टीम है जिसे अपने चार ग्रुप स्टेज मैच चार अलग-अलग स्थानों पर खेलने हैं। न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद, एशियाई टीम 8 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए डलास जाएगी।

नेपाल के खिलाफ उनका तीसरा ग्रुप डी स्टेज मैच 12 जून को फ्लोरिडा में होना है, उसके बाद 17 जून को सेंट लूसिया में नीदरलैंड के खिलाफ मैच होगा।

थीक्षाना ने कहा, "मैं उन टीमों के नाम नहीं बता सकता, जिन्हें एक ही जगह पर रहने का मौका मिला है। लेकिन उनका होटल मैदान से केवल 14 मिनट की दूरी पर है। हमारा होटल लगभग एक घंटे 40 मिनट की दूरी पर था।"

वहीं दक्षिण अफ्रीका को अपने अगले दो मैच न्यूयॉर्क में खेलना है और उसके बाद सेंट विंसेंट में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मुकाबले के लिए जाएंगे।

श्रीलंका के स्पिनर ने कहा, "मैं उन टीमों के नाम नहीं बता सकता जो उसी स्थान पर खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें पता है कि वहां की परिस्थितियां कैसी हैं। वे उसी स्थान पर अभ्यास मैच खेल रहे हैं। कोई भी इसे नहीं समझ पाएगा। हमने अभ्यास मैच फ्लोरिडा में खेले और हमारा तीसरा मैच भी फ्लोरिडा में है।"

थीक्षाना ने आगे बताया कि कैसे श्रीलंकाई टीम को सुबह जल्दी उठना पड़ा, जल्दी से अपना सामान समेटना पड़ा और मैच खेलने के बाद ही वापस लौटना पड़ा। इसलिए टीम को कई चुनौतियाों कोे सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement