टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को न्यूजीलैंड की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होगी। इस मुकाबले की मेजबानी आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम करेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों ही टीमों को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कीवी टीम को एक प्वाइंट मिला था। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन दमदार रहा था। टिम सीफर्ट के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वह 4 मैचों में अब तक 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 173 रन बना चुके हैं।
वहीं, ग्लेन फिलिप्स भी फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में कनाडा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 76 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। रचिन रविंद्र बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं।