बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 386 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 21 वर्षीय बल्लेबाज अजान अवैस ने अपने डेब्यू मुकाबले में शतकीय पारी खेली।
अजान पिछले 17 साल में विदेशी धरती पर डेब्यू करते हुए टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बने। दूसरे दिन के स्कोर 179/1 से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने महज 31 रन जोड़कर दूसरा विकेट गंवाया। तीसरे दिन पाकिस्तान की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज अजान अवैस रहे, जो 165 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद स्कोरबोर्ड में अभी 16 रन ही और जुड़े थे कि कप्तान शान मसूद 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सऊद शकील अपना खाता तक नहीं खोल सके और वह मेहदी हसन मिराज का शिकार बने।