बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शांतो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।
मैच के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, "सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी और गर्व है। हम पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत की है, इसलिए हमने जिस तरह खेला, उससे बहुत खुशी हुई।"
अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर शांतो ने कहा, "मुझे यह पता नहीं था। यह सच में एक बहुत अच्छा अनुभव रहा। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा हासिल करना चाहते थे। धीरे-धीरे, हम टेस्ट क्रिकेट में बेहतर होते जा रहे हैं।"