Ranji Final: Mumbai ends eight-year drought to clinch 42nd title (Image Source: IANS)
Ranji Final: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 की ट्रॉफी जीत ली है। साथ ही मुंबई के लिए आठ साल का रणजी ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के पांचवें दिन विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां चैंपियनशिप खिताब जीता। मुंबई ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था।
खिताबी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों की बात करे तो अपना फेयरवेल मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने मुंबई के आक्रमण का नेतृत्व किया।
मुंबई की जीत घरेलू क्रिकेट में कुलकर्णी की उत्कृष्टता की विरासत के लिए एक यादगार अंत है।