मोनांक पटेल की कप्तानी पारी, यूएसए ने नामीबिया को 4 विकेट से हराया (मोनांक पटेल की कप्तानी पारी, यूएसए ने नामीबिया को 4 विकेट से हराया)
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-2027 के दौरान ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, टेक्सास में हुए एक रोमांचक मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। यूएसए की जीत में कप्तान मोनांक पटेल की शतकीय पारी की भूमिका रही।
नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन के बेहतरीन शतक और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के विस्फोटक अर्धशतक और इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए हुए 102 रन की साझेदारी की बदौलत नामीबिया ने 9 विकेट पर 298 रन बनाए।
माइकल वैन लिंगेन ने 121 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली। कप्तान इरास्मस ने 45 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। इसके अलावा, लौरेन स्टीनकैंप ने 30 और विकेटकीपर जेन ग्रीन ने 22 रन बनाए।