ICC ODI World Cup 2027 scheduled Announcement: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआता सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज, सुपर 7 स्टेज और फिर नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर A शामिल हैं। वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर B को जगह मिली है।