IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, 2 और अहम सदस्यों ने छोड़ी टीम (Punjab Kings Team)
Brad Haddin and James Hopes: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सपोर्ट स्टाफ में कई बदलाव होना तय है। साईराज बहुतुले के बाद दो और कोच अब रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) की कमान वाले सपोर्ट स्टाफ से इस्तीफा दे दिया है।
क्रिकबज की खबर के अनुसार टीम के फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और उनके साथी ऑस्ट्रेलियाई जेम्स होप्स (जो टीम के तेज गेंदबाजी कोच थे) ने टीम छोड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों ने हाल ही में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को इस बारे में बताया और फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह नए कोच की तलाश शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि दोनों को बिग बैश लीग (BBL) में नए रोल मिल गए हैं। खबर के अनुसार दिसंबर के बीच में होने वाले ऑक्शन से पहले उन्हें इन तीनों के पदों को भर लिया जएगा।