न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोनहाउस को इंग्लैंड की वनडे टीम में बुलावा, वोंग का हैमस्ट्रिंग स्कैन होगा (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच अनकैप्ड एलेक्सा स्टोनहाउस को कवर के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि बाएं हाथ की तेज गेंदबाज शेष सीरीज का हिस्सा होंगी।
एलेक्सा मंगलवार को ट्रेनिंग से पहले नॉर्थम्प्टन में टीम से जुड़ेंगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को काउंटी ग्राउंड में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसमें चयन के लिए एलेक्सा उपलब्ध रहेंगी।
ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "हमने वारविकशायर की सीम गेंदबाज एलेक्सा स्टोनहाउस को शेष मेट्रो बैंक वनडे सीरीज के लिए कवर के तौर पर बुलाया है। वह मंगलवार को ट्रेनिंग से पहले और बुधवार को सिंच काउंटी ग्राउंड पर होने वाले दूसरे मैच से पहले नॉर्थम्प्टन में टीम से जुड़ेंगी।"