BAN vs NZ 1st T20I: बांग्लादेश ने सोमवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सैफ 16 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तंजीद संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 20 रन बनाने के लिए 25 गेंदें खेलीं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे लिटन दास अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 15 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद ईश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
इसके बाद तौहीद हृदोय और परवेज हुसैन ने मोर्चा संभाला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए मिलकर सिर्फ 28 गेंदों में 57 रन जोड़े। परवेज 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, हृदोय को शमीम हुसैन के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला। शमीम ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 31 रनों की शानदार पारी खेली।