भारत में बेसबॉल का नया प्रयोग, सूर्यकुमार यादव बोले- एक खेल के तौर पर, यह बहुत बड़ा गेम (भारत में बेसबॉल का नया प्रयोग, सूर्यकुमार यादव बोले- एक खेल के तौर पर, यह बहुत बड़ा गेम )
अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को भारत लाने का फैसला किया, जिसके तहत 24 अक्टूबर को मुंबई में बेसबॉल के 3x3 फॉर्मेट के मुकाबले का आयोजन हुआ। सूर्यकुमार यादव समेत कुछ मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स ने इस खेल में अपने हाथ आजमाए।
मेजर लीग बेसबॉल द्वारा बनाया गया एमएलबीएक्स एक डायनामिक, मिक्स्ड 3-ऑन-3 बेसबॉल कॉम्पिटिशन है, जिसमें पावर हिटिंग, एथलेटिक डिफेंसिव प्ले और तेज-तर्रार गेमप्ले का मेल होता है।
फिलाडेल्फिया में एमएलबी ऑल-स्टार वीक के दौरान आयोजित होने के बाद, यह कॉम्पिटिशन अब मुंबई में अपना डेब्यू कर रहा है। यह इवेंट पिछले तीन वर्षों में अमेरिका के 15 वेन्यू के साथ लंदन, सोल और मेक्सिको सिटी जैसे शहरों में भी आयोजित हो चुका है।