'सच्चे भारत रत्न', महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है।
देवेंद्र फड़णवीस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत के गौरव, सच्चे भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका समर्पण और विनम्रता सबसे बड़ी प्रेरणा है।"
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, "सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज, 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई।