अंडर-19 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आईसीसी अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के दो सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स और रेफरी के इंटरनेशनल पैनल की घोषणा कर दी।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बुलावायो में 3 फरवरी को सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसमें जाहिद बसरथ और वीरेंद्र शर्मा ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।
जाहिद बसरथ ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अंपायरिंग की थी, जबकि वीरेंद्र शर्मा ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान और ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले में मैदान पर बतौर अंपायर मौजूद थे। इस मुकाबले में लुबाबलो गकुमा थर्ड अंपायर होंगे, जबकि प्रगीथ रामबुकवेला फोर्थ अंपायर होंगे। प्रकाश भट्ट मैच रेफरी हैं।