आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
उर्विल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज हैं। केएल राहुल और पैट कमिंस ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।
राहुल ने यह कारनामा 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। रोमारियो शेफर्ड ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए थे।