वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने 15 साल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संभालने में सावधानी बरतने की बात कही है। उनका मानना है कि इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में लाने के बजाय धीरे-धीरे मौका दिया जाना चाहिए।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो टाइमआउट में ब्रैथवेट ने कहा, "मैं माफी चाहता हूं, वैभव, लेकिन अगर आप देखें कि वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा को कैसे संभाला, तो वह एक जेनरेशनल टैलेंट थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था।
ब्रैथवेट ने बताया कि इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में उतरने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था। “तो वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें विव रिचर्ड्स जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के साथ रखा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा। वह एक अलग समय था जब कई टूर गेम होते थे। लारा ने डेब्यू करने से पहले सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपनी स्किल्स डेवलप की थी। इसके बाद उनका करियर कैसा रहा था, यह हम सभी जानते हैं।