आईसीसी रैंकिंग: वनडे बल्लेबाजों में स्मृति ने गंवाया नंबर 1 का ताज, हरमनप्रीत और दीप्ति को फायदा (आईसीसी रैंकिंग: वनडे बल्लेबाजों में स्मृति ने गंवाया नंबर 1 का ताज, हरमनप्रीत और दीप्ति को फायदा)
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में 32 और 0 के स्कोर पर आउट होने के कारण स्मृति मंधाना ने अपने महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक गंवा दिए, जिससे साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने फिर से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 'नंबर 1' स्थान पर पहुंच गईं। मंधाना ने पहले वनडे में 32 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले आउट हुई थीं।
भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब विमेन इन ब्लू की निगाहें क्लीन स्वीप पर हैं। इस सीरीज के बाद जारी ताजा रैंकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति बेहतर की है।