'हमने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया,' बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने मानी गलती (Image Source: IANS)
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 104 रनों से गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने स्वीकारा है कि उनकी टीम अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी। इस हार से बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट में उनकी लगातार तीसरी जीत है।
कप्तान मसूद ने टॉस जीतने के बाद ग्रीन पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हार के बावजूद मसूद ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, "ग्रीन पिच पर, बाद में सोचना आसान होता है। हमने हालात देखे और हमें लगा कि सीम गेंदबाजी के लिए हमारे पास सबसे अच्छे मौके हैं।"
पाकिस्तान ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, मेहमान टीम इस दबाव को बनाए नहीं रख सकी, जिससे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक को पारी संभालने का मौका मिला।