महिला टी20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, लगातार तीसरी बार कप्तान होंगी निगार सुल्ता (Image Source: IANS)
12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। निगार सुल्ताना की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगी।
बांग्लादेश की स्क्वॉड में टॉप-ऑर्डर की बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है, जबकि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाली सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप कर दिया गया है।
टीम के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि नेहर को उनकी विविधता की वजह से सरमिन पर प्राथमिकता दी गई है। नेहर बल्लेबाजी क्रम में नंबर 1 से नंबर 6 के बीच बैटिंग कर सकती हैं। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं।