महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट का ऐलान हो गया है। 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को विश्व कप की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का यह फैसला चौंकाने वाला है। 15-सदस्यीय टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।
113 टी20 मैचों में 123 विकेट ले चुकीं इस्माइल नई गेंद से अपनी पुरानी जोड़ीदार मारिजेन कैप के साथ जुड़ेंगी। कैप बीमारी से उबरकर वापस कर रही हैं। पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने भी संन्यास से वापसी के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें भी टीम में चुना गया है।
टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड करेंगी। मुख्य नामों में तंजामिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका शामिल हैं। विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में जगह मिली है। एनेके बॉश, जिन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया था, इस बार टीम में जगह नहीं बना पाई हैं।