MS Dhoni Bowling: महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी बल्लेबाज़ी, विकेटकीपिंग और कप्तानी के आपने काफी किस्से सुने होंगे। मैदान पर धोनी का दिमाग चाचा चौधरी की तरह चलता है, लेकिन अब थाला के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना ने धोनी की एक ऐसी खूबी दुनिया के सामने रखी है जिसके बारे में थाला फैंस भी बहुत ज्यादा नहीं जानते होंगे। दरअसल, सुरेश रैना कहते हैं कि धोनी को गेंदबाज़ी करना काफी पसंद है, इतना ही नहीं रैना का मानना है कि धोनी उन गेंदबाज़ों में से एक हैं जिसके खिलाफ उन्हें नेट्स में बल्लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल लगा।
मिस्टर आईपीएल और चिन्ना थाला के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के शो ‘होम ऑफ हीरोज’ पर बातचीत करते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर यह बयान दिया। वह कहते हैं कि अपने करियर के दौरान धोनी नेट्स में वह सबसे खतरनाक गेंदबाज थे, जिन्हें उन्होंने खेला है। रैना बताते हैं कि अगर धोनी को टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिलता था, तो वह इस मौके को लेने के लिए तैयार रहते थे और वह इंग्लैंड में गेंद को अच्छी तरह स्विंग कराने में सक्षम थे।
This Is the Next Level of Admiration! #SureshRaina #MSDhoni pic.twitter.com/v4xZON1UOd
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 28, 2023
चिन्ना थाला कहते हैं कि उनके लिए मुरलीधरन और मलिंगा दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं, लेकिन नेट्स में एमएस धोनी सबसे खतरनाक बॉलर थे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्होंने आपको नेट्स में आउट कर दिया तो आप उनके साथ एक-डेढ़ महीने तक बैठ नहीं पाएंगे, क्योंकि वह हर बार इशारा करते रहेंगे और आपको यह याद दिलाएंगे कि उन्होंने आपको कैसे आउट किया।
4) MS Dhoni bowling - Rahul Dravid Wicket Keeping vs ENG.
— (@balltamperrer) June 29, 2023
It’s a Kevin Pietersen dismissal pic.twitter.com/FhGzWZnPt6