T20 World Cup 2026: क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ रच सकते हैं इति (Image Source: AFP)
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास मंगलवार (24 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के पहले मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
12000 टी-20 रन
आजम ने टी-20 में 346 मैच की 334 पारियों में 41.97 की औसत और 128.37 की स्ट्राईक रेट से 11880 रन बनाए हैं। 20 रन बनाते ही वह 12000 टी-20 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के लिए इस आंकड़े तक सिर्फ शोएब मलिक पहुंचे हैं।