Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026: India Practice Session Ahead of Pakistan Clash (Image Source: IANS)
India Practice Session Ahead: भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप इतिहास में भारतीय टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो संकेत दिए, उसके बाद अगले मैच में टीम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जाने लगी है।
पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला। अभिषेक शर्मा पहली बार खाता खोलने में कामयाब रहे, लेकिन मात्र 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तिलक वर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए।