Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद, 11 साल से नहीं टूटा है रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उमरान ने गुरुवार (5 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल इतिहास की...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 06, 2022 • 10:38 AM
IPL इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद, 11 साल से नहीं टूटा है रिकॉर्ड
IPL इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद, 11 साल से नहीं टूटा है रिकॉर्ड (Image Source: Google)
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उमरान ने गुरुवार (5 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी। आइए जानते हैं आईपीएल में फेंकी गई पांच सबसे तेज गेंदों के बारे में। 

शॉन टेट

Trending


आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड शॉन टेट के नाम हैं। 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे एरॉन फिंच को 157.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली थी। 


उमरान मलिक

सनराइजर्स हैदराबाद के 22 वर्षी गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 157 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली। जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। हालांकि पॉवेल ने इस गेंद पर शानदार चौका जड़ा। 


एनरिक नॉर्खिया 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली थी। 


उमरान मलिक 

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद डालने के बाद उमरान ने अगली ही गेंद 155.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से डाली जो इस टूर्नामेंट में चौथी सबसे तेज गेंद है डाली। हालांकि इस गेंद पर भी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने शानदार चौका जड़ा।  


एनरिक नॉर्खिया

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 155.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उनकी गेंद का सामना जोस बटलर ने किया था। 


Cricket Scorecard

Advertisement