इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा जिसके लिए अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 14 साल के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हुंकार भर दी है और ये साफ कर दिया है कि वो क्रिस गेल (Chris Gayle) का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, BCCI ने बीते रविवार, 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया जहां पर ही हर्षा भोगले के एक सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 175 रनों का महारिकॉर्ड तोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। वैभव से पूछा गया था कि वो क्रिस गेल का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। एक ओवर में छह छक्के, सबसे तेज शतक या एक इनिंग में 175 रन?
इसी सवाल का जवाब देते हुए छोटे से वैभव ने हुंकार भरी और कहा, "मैं 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहूंगा।" गौरतलब है कि वैभव ने पिछले साल ही अपना आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन में सात मैचों में 36 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए।