जून 21, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): क्रिकेटर की दिवानगी फैन्स के सर चढ़कर कभी – कभी ऐसे बोलती है कि खुद क्रिकेटर भी समझ नहीं पाते हैं कि उनके साथ अचानक से ये क्या हो गया। ऐसा ही एक वाक्या टीम इंडिया के वनडे और टी- 20 कप्तान धोनी के साथ हुआ था जब एक महिला फैन्स की दिवानगी इतनी हद तक बढ़ गई कि धोनी को सबके सामने शर्म से पानी- पानी होना पड़ा था। हुआ यूं कि साल 2007 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान के बाहर एक महिला फैन्स ने धोनी को सबके सामने जबरन किस कर लिया।
यह घटना तब घटी थी जब धोनी मैदान पर अभ्यास करने के बाद अपने टीम बस में वापस जा रहे थे तभी एक महिला फैन्स ने सुरक्षा घेरा को तोड़कर धोनी को पीछे से आकर जोर से पकड़ लिया, धोनी जब उस महिला फैन्स को अपने से अलग कर रहे थे तभी मौका पाकर इस महिला ने धोनी को किस कर लिया। धोनी कुछ समझ पाते इससे पहले ही ये वाक्या हो गया था। आपको बता दें कि उस महिला फैन का नाम शिवली रहमान हसन था। धोनी की यह दिवानी अपने साथ धोनी की एक पोस्टर भी लेकर आई थी जिसपर “लव यू धोनी” लिखा हुआ था।
यहां देखिए वीडियो..