Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा।
टीम में अनुभव और युवा जोश का मेल है। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय भी बल्लेबाज और ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन इस टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टॉप ऑर्डर में कई आक्रामक पारियां खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। उनकी हालिया फॉर्म और कप्तानी के अनुभव ने उन्हें ईस्ट जोन टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाया है।