7 सितंबर। भारत के मून लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह की और बढ़ रहा था और लैंडर सतह से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था। भले ही चंद्रयान 2 आखिर में पहुंचकर असफल हो गया लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों ने अपने इस प्रयास से हर किसी का दिल जीत लिया। पूरे भारत वर्ष में इसरों के वैज्ञानिकों की ही चर्चा हो रही है।
पूरे देशवासी इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई के लिए प्रोत्साहित ट्विट कर रहे हैं। ऐसे में भारत के कप्तान विराट कोहली भी इसरों वैज्ञानिकों की इस कोशिश को सलाम करते हुए एक खास ट्विट किया है।
कोहली ने इसरो वैज्ञानिकों को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी और साथ ही लिखा कि साइंस एक ऐसा सब्जेक्ट है जहां असफलता नहीं मिलती है बल्कि हम सीखते हैं और एक्स्पिरियन्स लेकर आगे बढ़ते हैं।
There's nothing like failure in science, we experiment & we gain. Massive respect for the scientists at #ISRO who worked relentlessly over days & nights. The nation is proud of you, Jai Hind! #Chandrayan2
— Virat Kohli (@imVkohli) September 7, 2019