Advertisement

शर्मनाक हार झेलने के बाद कप्तान कोहली ने इसे बताया हार का कारण

17 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)> सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारत की हार हो गई है। साउथ अफ्रीकी टीम ने 135 रन से भारत को हरा दिया। भारत के बल्लेबाज बुरी तरह से एक बार फिर साउथ अफ्रीकी पिच पर फ्लॉप हो

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat January 17, 2018 • 17:36 PM
भारत बनाम साउथ अफ्रीका
भारत बनाम साउथ अफ्रीका ()
Advertisement

17 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)> सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारत की हार हो गई है। साउथ अफ्रीकी टीम ने 135 रन से भारत को हरा दिया। भारत के बल्लेबाज बुरी तरह से एक बार फिर साउथ अफ्रीकी पिच पर फ्लॉप हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने चौथी पारी में 287 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 50.2 ओवरों में ही 151 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके।

Trending


क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 28, चेतेश्वर पुजारा और पार्थिव पटेल ने 19-19 रनों का योगदान दिया। नगिडी ने भारत के छह बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। कागिसो रबादा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 

इस मैच में हार के बाद कोहली ने इन सभी को बताया विलेन►


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement