क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बांग्लादेश वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान सोफी मोलिनक्स और लूसी हैमिल्टन चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान टीम में लौटने की संभावना है।
मोलिनक्स और हैमिल्टन को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चुनी गई 14 खिलाड़ियों की संयुक्त टीम में शामिल किया गया है। ताहलिया मैकग्राथ 9 से 14 अक्टूबर तक ब्रिस्बेन में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी। मोलिनक्स अगर न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर रहती हैं, तो इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी उप-कप्तान एश्ले गार्डनर कर सकती हैं।
डार्सी ब्राउन इंजरी की वजह से दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि ग्रेस हैरिस को टीम से ड्रॉप किया गया है।