Australia Squad For BAN ODI And NZ T20I Series: ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में होने वाली बांग्लादेश वनडे सीरीज (AUS vs BAN ODI) और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (AUS vs NZ T20I) के लिए अपनी 14 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ये दोनों ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी जिसके लिए मेजबानों ने एक ही स्क्वाड को चुना है।
सोफी मोलिनेक्स करेंगी कप्तानी: ऑस्ट्रेलिया टीम की कैप्टेंसी एक बार फिर सोफी मोलिनेक्स के कंधों पर होगी। हालांकि वो हिप इंजरी से उबर रही हैं और उनकी उपलब्धता पर टीम मैनेजमेंट की नज़रे बनी हुई है। याद दिला दें कि सोफी की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 19 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं।
डार्सी ब्राउन और लूसी हैमिल्टन चोटिल: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ डार्सी ब्राउन पीठ की चोट से जूझ रही है, यही वज़ह है उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। उनके नाम 6 टेस्ट इंटरनेशनल में 16 विकेट, 30 ODI में 29 विकेट और 41 T20I में 34 विकेट दर्ज हैं।