Womens cricket: Cricket News & Match Updates
6,6,6,6,6: Shafali Verma ने रचा इतिहास, रायपुर में ZIM-W को 5 छक्के लगाकर तोड़ा Harmanpreet Kaur महारिकॉर्ड
Shafali Verma Record: भारतीय महिला टीम (India Women's Team) की स्टार बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रायपुर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (IND-W vs ZIM-W 3rd T20) में जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की और 37 गेंदों पर तूफानी अंदाज़ में 69 रन बना दिए। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी पारी में 5 मॉन्स्टर छक्के मारे और इसी के दम पर हरमनप्रीत कौर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: 22 वर्षीय शेफाली एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उनके अटैकिंग गेम का अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हो कि वो 2026 में 52 टी20 छक्के लगा चुकी हैं। ये कारनामा करके ही उन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है। वो हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़कर एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक टी20 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गईं हैं। Read More...