England lions tour uae: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इंग्लैंड लायंस का UAE दौरा रद्द और महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी हुआ रद्द
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड लायंस का यूएई में चल रहा टूर कैंसिल कर दिया है। ये फैसला ईरान पर यूएसए-इज़राइली एयर स्ट्राइक के बाद लिया गया है। फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड प्लेयर्स और स्टाफ को यूके वापस लाने पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने इंग्लैंड की महिला टीम के यूएई में प्लान किए गए ट्रेनिंग कैंप को भी रद्द कर दिया है।
इंग्लैंड लायंस की टीम यूएई में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज़ खेल रही थी। हालांकि, हालात बिगड़ने पर, पांच मैंचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया था लेकिन जब हालात सुधरते हुए नहीं दिखे तो बोर्ड ने सीरीज़ के बाकी तीन मैच भी कैंसिल कर दिए हैं। जहां तक इंग्लैंड की महिला टीम की बात है, तो ट्रेनिंग कैंप टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए होना था। Read More...
Related Cricket News for England lions tour uae - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16