Lucy hamilton
VIDEO: लुसी हैमिल्टन ने डेब्यू मैच में डाली गज़ब की गेंद, स्मृति मंधाना हो गईं क्लीन बोल्ड
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने शुक्रवार (6 मार्च) को भारत के खिलाफ पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटाकर इस फैसले को सही भी साबित किया। भारत को पहला और बड़ा झटका तब लगा जब स्टार ओपनर स्मृति मंधाना सिर्फ 4 रन बनाकर बोल्ड हो गईं।
अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहीं लुसी हैमिल्टन ने मंधाना को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। ये शानदार बॉल छठे ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिली जब हैमिल्टन ने एक लहराती हुई गेंद डाली जिसका स्मृति के पास कोई जवाब नहीं था। ऑफ स्टंप पर पिच हुई ये बॉल ऐसी लहराई कि मंधाना के डिफेंस को चीरते हुए सीधा स्टंप से जा टकराई। बोल्ड होने के बाद मंधाना को भी यकीन नहीं हुई जबकि हैमिल्टन के पहले टेस्ट विकेट का जश्न देखने लायक था। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Lucy hamilton
-
AU-W vs IN-W ODI: एलिसा हीली की ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा डबल झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुईं…
AU-W vs IN-W ODI: ऑस्ट्रेलिया की टीम में अचानक से दो बड़े बदलाव हुए हैं। दरअसल, मेजबान टीम के दो बड़े खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...
-
लूसी हैमिल्टन को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया
Lucy Hamilton: तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को 18 जनवरी से मलेशिया में शुरू होने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। लेग स्पिनर हसरत गिल को ...
-
Lucy Hamilton ने रचा इतिहास, WBBL में ये कारनामा करने वाली बनी सबसे कम उम्र की गेंदबाज
Lucy Hamilton: ऑस्ट्रेलिया में चल रही महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की युवा गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने इतिहास रच दिया है। ये स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट के इतिहास में पांच विकेट लेने वाली सबसे ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08