AU-W vs IN-W ODI: एलिसा हीली (Alyssa Healy) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) आज यानि मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (AU-W vs IN-W ODI Series) का पहला मुकाबला (AU-W vs IN-W 1st ODI) खेल रही हैं। गौरतलब है कि ये मुकाबला ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है जिससे पहले मेजबान टीम के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। खुद ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने ब्रिस्बेन में टॉस के दौरान खुलासा किया कि अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज़ किम गार्थ क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गईं हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट भी चुन ली है और टीम में तेज गेंदबाज़ मेगन शुट्ट और लूसी हैमिल्टन को जगह दी है। बताते चलें कि मेगन शुट्ट ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी गेंदबाज़ों में से एक हैं और अपने देश के लिए 108 वनडे मैचों में 145 विकेट चटका चुकी हैं। दूसरी तरफ 19 साल की लूसी हैमिल्टन को अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव नहीं मिला है।