Jayden Seales bowled Virat Kohli Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) शनिवार, 03 अक्टूबर को न्यू चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने एक पल में ही हजारों फैंस के दिल तोड़ दिए और विराट कोहली (Virat Kohli) को गोल्डन डक पर आउट करके पवेलियन भेजा।
1 रन भी नहीं बना पाए विराट कोहली: ये घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर में घटी। जायडेन सील्ड कमाल की लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे और शुभमन गिल का विकेट चटका चुके थे। इसके बाद उनका सामना विराट कोहली से हुआ जिन्हें भी जायडेन सील्ड ने शांत कर दिया। उन्होंने विराट को मिडिल स्टंप की लाइन पर फुलर लेंथ गेंद डाली जो कि पिच से टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंची।
ये गेंद 136.5 kph की रफ्तार से फेंकी गई थी। इस पर कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को अपने बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद सीधा मिडिल स्टंप से टकराई और वो स्टंप जमीन से उखड़कर नीचे गिर गया। तो ऐसे एक पल में हजारों फैंस जो कि विराट को देखने मैदान पर आए थे, उन सभी के दिल टूट गए और विराट गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।