Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jayden seales

WI vs IND 1st ODI: सूर्यकुमार यादव ने मारा करिश्माई छक्का, मैदान के बाहर कार पार्किंग में जाकर गिरी
Image Source: Google

WI vs IND 1st ODI: सूर्यकुमार यादव ने मारा करिश्माई छक्का, मैदान के बाहर कार पार्किंग में जाकर गिरी गेंद; देखें VIDEO

By Nishant Rawat July 28, 2023 • 12:09 PM View: 388

Suryakumar Yadav Six: इंडियन क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव मैदान के किसे भी कोने पर छक्का या चौका मारने की कला रखते हैं। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज टी20 क्रिकेट का सुपरस्टार है, लेकिन अब सूर्यकुमार वनडे क्रिकेट में भी अपनी बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट वाला मसाला शामिल करने की पूरी रहे हैं। दरअसल, बीते गुरुवार (27 जुलाई) को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था जिसमें SKY ने एक करिश्माई छक्का लगाया। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केनिंग्सटन ओवल में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव इंडियन टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए थे। जी हां, उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था हालांकि वह इसका भरपूर फायदा नहीं उठा सके और 25 गेंदों का सामना करने के बाद महज 19 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसी बीच SKY के बैट से 3 चौके और एक छक्का निकला। सूर्यकुमार के बैट से निकला यही छक्का अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Related Cricket News on Jayden seales