'मैं और धोनी कभी भी अच्छे दोस्त नहीं थे', युवराज सिंह के ये शब्द सुनकर टूट जाएंगे फैंस के दिल (Yuvraj Singh and MS Dhoni Friendship )
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की जोड़ी ने इंडियन टीम को कई मुकाबले जितवाए हैं। कोई भी भारतीय फैंस वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल नहीं भूला सकता जिसमें इन दोनों ही दिग्गजों ने मिलकर आखिरी समय तक पिच पर समय बिताकर भारत को जीत दिलवाई थी। फैंस का मानना है कि युवराज और धोनी की जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी है। लेकिन क्या मैदान के बाहर भी ऐसा ही है, इस पर से खुद युवराज सिंह ने पर्दा उठाया है।
दरअसल, युवराज ने यह साफ किया है कि वो और धोनी मैदान के बाहर बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं। उनके बीच दोस्ती के संबंध सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट के कारण थे, लेकिन वह काफी क्लोज नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी और उनका लाइफ स्टाइल एक दूसरे से बहुत ज्यादा अलग था।